जीप ब्रांड को भारत में सफलतापूर्वक लॉन्च करने के बाद फिएट अपने अगले प्रोडक्ट को बाज़ार में लॉन्च करने की तैयारियों में जुट गई है। कंपनी ने फिएट अर्बन क्रॉस की बुकिंग शुरू कर दी है जिसे सितंबर के अंत तक लॉन्च किया जाएगा। फिएट अर्बन क्रॉस को 20,000 रुपये में बुक किया जा सकता है। इस कार की झलक 2016 दिल्ली ऑटो एक्सपो में देखने को मिली थी।
दरअसल इस कार को पुंटो का अपडेटेड वर्जन कहा जा सकता है जिसमें कई कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं। कार में हाई ग्राउंड क्लियरेंस, नया एलॉय व्हील और कई अलग अलग फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा कार में नया फ्रंट और रियर ग्रिल, एलईडी डीआरएल, सिल्वर फिनिश रूफ रेल और नया 17-इंच एलॉय व्हील लगाया गया है।
कार के डायमेंशन की बात करें तो इसकी लंबाई 4000mm, चौड़ाई 1700mm, ऊंचाई 1500mm और ग्राउंड क्लियरेंस 205mm का है। ऑटो एक्सपो में पेश किए गए मॉडल में 5-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम (ब्लूटूथ कनेक्टिविटी और नेविगेशन के साथ) भी लगा था।
हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस कार के इंजन स्पेसिफिकेशन की जानकारी नहीं दी है लेकिन, माना जा रहा है कि 1.4-लीटर T-Jet पेट्रोल इंजन लगा हो सकता है जो 138 बीएचपी का पावर और 210Nm का टॉर्क देगा। वहीं, इसमें 1.3-लीटर MultiJet डीज़ल इंजन लगा होगा जो 92 बीएचपी का पावर और 209Nm का टॉर्क देगा। इन दोनों ही इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स से लैस किया जाएगा।
फिएट अर्बन क्रॉस का मुकाबला ह्युंडई आई20 एक्टिव, टोयोटा इटिऑस क्रॉस जैसी कारों से होगा। कार की अनुमानित कीमत 8 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के आसपास बताई जा रही है।

Post a Comment